फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर 26 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे में अधेड़ की मदद के बहाने युवक ने एटीएम कार्ड बदल चार बार में 26 हजार रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर धन निकलने का संदेश मिलने पर पीड़ित ने बैंक मैनेजर व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

अकबरपुर निवासी बाल कृष्ण शुक्ला का स्टेट बैंक में खाता है। कुछ दिन पूर्व ही उन्हें एटीएम कार्ड मिला। शनिवार दोपहर में वह रूरा रोड स्थित एटीएम में कार्ड का पिन जनरेट करने गए। वहां कुछ दिक्कत हुई तो बगल में मौजूद युवक से मदद मांगी। युवक ने पिन जनरेट करने के दौरान कार्ड बदल लिया।
कुछ देर बाद खाते से रुपये निकलने के संदेश मोबाइल पर आने शुरू हुए तो बाल कृष्ण स्टेट बैंक शाखा पहुंचे और मैनेजर से कार्ड ब्लॉक कराने को कहा। इससे पहले ही शातिर ने 26 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

पीड़ित बाल कृष्ण ने पुलिस चौकी में भी इसकी सूचना दी। चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें