कानपुर देहात। अमराहट क्षेत्र में बुधवार को किसान की पत्नी ने घरेलू विवाद से परेशान होकर 10 माह के बेटे को जहर पिलाने के बाद खुद भी पी लिया। गंभीर हालत में मां-बेटे को जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को कानपुर नगर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षेत्र के बाल किशन की मडै़या निवासी मुकेश खेती करता है। उसकी पत्नी सरिता (24) ने बुधवार को घरेलू विवाद से परेशान होकर 10 माह के बेटे को जहर पिला दिया। इसके बाद खुद भी जहर पी लिया। कुछ देर बाद मां-बेटे की हालत बिगड़ गई।
उल्टियां होने पर परिवार के लोगों को घटना का पता चला। इसके बाद मासूम व सरिता को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने दोनों को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।