फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा से आई टीम ने पकड़े 70 कटखने बंदर

विज्ञापन
रूरा में पकड़े गए बंदरों को पिंजरे में किया गया बंद। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। कस्बे में आतंक का पर्याय बन चुके बंदरों से निजात दिलाने के लिए वन विभाग ने मथुरा से टीम बुलाई। टीम ने गुरुवार को अलग-अलग स्थानों से 70 बंदरों को पकड़ कर पिंजरे में बंद किया।
विज्ञापन

बजरंग नगर के लोगों ने बताया कि बंदरों के आतंक के कारण रात के समय लोग घरों से बाहर अकेले निकलने से घबराने लगे हैं। बंदर काफी लोगों पर हमला कर घायल कर चुके हैं। इस पर शिकायत की गई थी। वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा से टीम बुलाई। बुधवार शाम को वन रक्षक विजय सिंह के साथ पहुंचे टीम के बिलाल, आसिफ समेत पांच लोगों ने छह पिंजरों की मदद से बजरंग नगर मोहल्ले में बंदरों को पकड़ने का प्रयास किया। शाम होने के कारण एक भी बंदर पकड़ में नहीं आया था।
गुरुवार को सुबह से ही टीम के सदस्यों ने केले व चने डालकर पिंजरे लगा दिए। इससे ललचाए बंदर टीम की गिरफ्त में आ गए। शाम तक चले धरपकड़ अभियान में 70 बंदरों को पकड़ कर पिंजरे में बंद किया गया है। वनरक्षक विजय सिंह ने बताया कि इन बंदरों को कालपी के समीप यमुना नदी किनारे जंगल में छोड़ा जाएगा। बंदरों को पकड़ने का अभियान कस्बे के अन्य मोहल्लों में भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें