फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को दस रोडवेज बसों की मिली सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक कानपुर एसके शर्मा व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुदेश निगम ने माती बस डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डिपो व बस अड्डा में उपलब्ध संसाधन देखे। आरएम ने जिले में जल्द दस बसें चलाने के निर्देश एआरएम को दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को माती सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता की प्रेसवार्ता के दौरान माती बस डिपो का मुद्दा उठाया गया था। गुरुवार को क्षेत्रीय प्रबंधक एआरएम सुदेश निगम के साथ माती डिपो पहुंचे। उन्होंने डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने डिपो में लगे डीजल पंप को देखा। आरएम एसके शर्मा ने बताया कि कानपुर देहात में दस और बसें चलाने के लिए एआरएम फजलगंज को निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि जिले में 26 बसें और चलाने के लिए लखनऊ मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है।
उन्होंने निरीक्षण की रिपोर्ट मुख्यालय भेजे जाने की बात कही है। डिपो के शुरू होने को लेकर उन्होंने बताया कि इसके पहले ही रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। निर्देश आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें