फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : दिन में चढ़ा पारा, शाम को बारिश से राहत, पांच दिनों तक बादल छाए रहने व बूंदाबांदी की संभावना

विज्ञापन
बूंदाबादी के बीच जाते लोग। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। भीषण गर्मी के बीच मौसम का उतार चढ़ाव जारी है। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से उमस रही। लोग पसीने ये तरबतर होने से बेहाल रहे। शाम को तेज हवा के साथ हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लोग घरों की छत पर निकल आए और मौसम का आनंद लिया।
विज्ञापन

आसमान में बादल छाए रहने से पूरे दिन धूप की आंख मिचौली चली। वहीं, अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से करीब एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं शनिवार की अपेक्षा तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ने से मौसम गर्म रहा।
उमस के बीच लोग पसीने से तरबतर रहे। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। यह शनिवार की अपेक्षा 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शाम को तेज हवा चलने के बाद अकबरपुर में बूंदाबांदी हुई तो मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

लोग बारिश के बीच भीगते हुए निकले। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक सुनील पांडेय ने बताया अगले पांच दिनों तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना बनी है।
हालांकि उमस से कोई निजात नहीं मिलेगी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मूंग काटने के बाद किसान फसल को ढक कर रखें। नमी से मूंग का दाना खराब होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें