फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : वनस्पति ऑयल फैक्टरी में करंट से मजदूर की जान गई

विज्ञापन
मृतक हेमेंद्र का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां। कानपुर-इटावा हाईवे किनारे रनियां क्षेत्र में चल रही वनस्पति ऑयल फैक्टरी के कोल्हू प्लांट में काम करते समय गुरुवार की सुबह करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

सीतापुर के थाना बिरवा क्षेत्र के झौवा खुर्द गांव निवासी राजेश कुमार का बेटा हेमेंद्र कुमार (21) रनियां स्थित एक वनस्पति ऑयल फैक्टरी में पांच महीने से काम कर रहा था। गुरुवार की भोर में वह काम के बाद कोल्हू प्लांट को बंद करने गया तो करंट की चपेट में आकर झुलस गया।
चीख सुनकर फैक्टरी के साथियों ने उसे किसी तरह प्लांट से दूर किया। इसके बाद फैक्टरी प्रबंधन के लोग और सहकर्मी उसे रनियां के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां हेमेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

उसका भाई पवन कुमार भी इसी फैक्टरी में आठ महीने से काम कर रहा है। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे पिता राजेश कुमार, मां गीता देवी, भाई मदनलाल बिलख पड़े।
रनियां चौकी प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि कानपुर नगर निवासी मनोज कुमार की कानपुर एडविल्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में हादसा हुआ है। है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। परिजनों से तहरीर मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें