फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर नगर की जेल से पेशी पर आए आरोपी के पास बरामद हुई चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर नगर जेल से एक मुकदमे में पेशी पर कचहरी लाए गए आरोपी के पास से चेकिंग में 75 ग्राम चरस बरामद हुई। बुधवार देर रात अकबरपुर थाने में उसके खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज किया गया। गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में फिर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



घाटमपुर थाने में दर्ज हत्या व डकैती के एक मुकदमे की तारीख पर जिला कारागार कानपुर नगर में बंद वहीं के मिश्री लाल चौराहा दादानगर निवासी सुमित यादव व पनकी के सराय मीता गांव के दिनेश सिंह को पुलिस अभिरक्षा में बुधवार को कानपुर देहात कचहरी लाया गया।

न्यायालय परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर मौजूद दरोगा राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, शिवकुमार ने दोनों आरोपियों की तलाशी ली। इस दौरान सुमित यादव के पास से 75 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में सुमित ने बताया कि वह चरस को अपने इस्तेमाल के लिए रखता है।
विज्ञापन


दरोगा राकेश कुमार ने सूचना उच्चाधिकारियों को देने के साथ सुमित को अकबरपुर पुलिस को सौंपकर तहरीर दी। रात साढ़े दस बजे उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार आरोपी को अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें