फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : फसल की रखवाली करने खेत गया किसान माइनर में डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। कसमड़ा गांव में सोमवार की रात खेत में मक्के की फसल की रखवाली करने गए किसान की माइनर में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों को उसका शव पुलिया में फंसा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कसमड़ा गांव निवासी किसान रामकेश (48) सोमवार रात माइनर के पास स्थित खेत में मक्के की फसल की रखवाली करने गए थे। देर रात उधर से गुजरे गांव के महेश ने माइनर की पटरी पर रामकेश की चप्पलें देखीं तो उसे आवाज दी।
कोई जवाब न मिलने पर वह चप्पल लेकर उसके घर गया और इसकी जानकारी दी। इस पर रामकेश के घरवाले रात में ही उसकी तलाश करने लगें। माइनर की पुलिया के पास टार्च लगाकर देखा तो रामकेश का शव फंसा दिखा।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। रामकेश की मौत पर पत्नी राधा, पुत्र विमल, कमल, निर्मल व पुत्री शिल्पी, भाई छोटे लाल, रामरतन व नीरज आदि बिलखने लगे।
ग्रामीणों को आशंका है कि माइनर की पटरी पर सोेने के दौरान रामकेश पानी में गिर गए और डूबने से मौत हो गई। भाई छोटे लाल ने घटना की सूचना थाने पर दी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें