फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : घर में बेहोश मिला परिवार, ग्रामीणों ने छह लोगों को सीएचसी में कराया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। सट्टी थाना क्षेत्र के दिबैर गांव में रविवार को एक परिवार के छह सदस्य घर में बेहोश मिले। जानकारी पर लोगों ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है। इलाज के बाद सभी परिजन खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

सट्टी थाना क्षेत्र के दिबैर गांव निवासी विष्णु शुक्ल ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले रामधनी के घर से रविवार की सुबह काफी देर तक कोई बाहर नहीं निकला। इस पर किसी तरह घर के अंदर पहुंच कर देखा तो रामधनी, उसकी पत्नी रामदेवी, पुत्री नीतू, पूजा, उर्मिला और पुत्र राजकुमार बेहोश मिले।
काफी उठाने के बाद भी कोई नहीं उठा। इस पर पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर रामधनी ने बताया कि रोज की तरह शनिवार की शाम पुत्री पूजा ने बैगन आलू की सब्जी और रोटी बनाई थीं।
विज्ञापन

इसे खाने के बाद सभी सो गए। इसके बाद सुबह नींद नहीं खुली। डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग होने के कारण ऐसा हो सकता है। फिलहाल इलाज के बाद सभी लोग स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें