फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, दो दिन से था लापता

विज्ञापन
खमहैला गांव में घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर के खमहैला गांव में गुरुवार को खेत में लगे शीशम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से एक युवक का शव लटका मिला। पुलिस के अनुसार युवक दो दिन से लापता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

खमहैला गांव में गुरुवार को खेतों की ओर गए लोगों ने एक पेड़ पर युवक का शव लटका देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कपड़ों की तलाशी ली तो एक कागज पर फोन नंबर लिखा मिला।
इस पर संपर्क करने पर युवक की शिनाख्त गौतम बुद्ध नगर रसूलाबाद निवासी रजोल के रूप में हुई। घटना स्थल पहुंची फूलमती ने पुलिस को बताया कि पति रजोल की मानसिक स्थित ठीक नहीं रहती थी। वह दो दिन पूर्व घर से निकले थे।
विज्ञापन

काफी खोज करने पर भी उनका पता नहीं चल रहा था। निरीक्षक मंगलपुर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवक की पहचान पत्नी फूलमती ने की है। मृतक के भतीजे घनश्याम की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें