फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : नौबादपुर गांव पहुंचे पिता-पुत्र व चाचा के शव, सभी की आंखें हुईं नम

विज्ञापन
नौबादपुर गांव में तीन शव पहुंचने पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर। शिवराजपुर क्षेत्र के सुक्खा नेवादा गांव के सामने सड़क हादसे में नौबादपुर गांव निवासी पिता-पुत्र व चाचा की मौत के बाद गुरुवार को शव गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चों और महिलाओं को रोता-बिलखता देखकर ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। यमुना नदी घाट पर तीनों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सट्टी क्षेत्र के नौबादपुर गांव निवासी सुधीर कुमार (32) बुधवार को पिता उमाशंकर (60) व चाचा अमर सिंह (55) के साथ बाइक से रसूलाबाद के कुर्सी खेड़ा गांव में रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने गए थे।
शिवराजपुर के खेरेश्वर घाट जाते समय विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में तीनों लोगों की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को पिता-पुत्र व चाचा के शव नौबादपुर गांव पहुंचे।
विज्ञापन

एक साथ परिवार के तीन सदस्यों के शव देख चीख पुकार मच गई। महिलाओं व बच्चों को रोता बिलखता देख ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। बाद में परिवार वालों ने गमगीन माहौल में यमुना नदी घाट पर सभी का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान कई दलों के लोग भी पहुंचे।
पिता व भाई के शव देख बदहवास हुई नवविवाहिता
सुधीर की बहन पिंकी की शादी कुछ दिन पहले ही हुई है। उसकी ससुराल में हुई गमी में शामिल होने आए पिता, भाई व चाचा की मौत हो गई तो वह स्तब्ध रह गई। गुरुवार को तीनों के शव गांव पहुंचे तो पिंकी बदहवास हो गई। इधर, सुधीर के शव से लिपट कर पत्नी कामिनी बिलखने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें