फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : किशोरी से दुष्कर्म में दोषी को आजीवन कारावास, 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सात साल पहले किशोरी को ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 13 (पॉक्सो एक्ट) ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

गजनेर निवासी एक व्यक्ति ने वर्ष 2015 में कानपुर नगर के बिठूर क्षेत्र के नौरंगाबाद निवासी अजय कश्यप के खिलाफ पुत्री (16) को ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को खोज लिया था।
पीड़िता के बयान व चिकित्सीय परीक्षण के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया गया था। मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-13 (पॉक्सो एक्ट) शैलेंद्र कुमार वर्मा कर रहे थे।
विज्ञापन

गुरुवार को न्यायाधीश ने आरोपी अजय कश्यप को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक अमित सिंह चौहान व विकास सिंह ने बताया कि पीड़िता व अभियोजन की ओर से सात लोगों की गवाही हुई। अदालत ने दोषी पर लगाए गए अर्थदंड में से 35 हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें