फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : कनेक्शन दिए पर नहीं पहुंची बिजली, कीरतपुर के ग्रामीणों ने जेई को घेरा

विज्ञापन
जेई बारा को घेरे खडे कीरतपुर के लोग ।संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कीरतपुर में कनेक्शन के पांच वर्ष बाद भी बिजली नहीं पहुंची। शनिवार को ग्रामीणों ने तहसील में जेई बारा को घेरा कर समाधान की मांग की। जेई ने ग्रामीणों को समझाकर जल्द समाधान का भरोसा दिया। एक्सईएन रनियां ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

रनियां विद्युत खंड के अंतर्गत बिलसराया के मजरा कीरतपुर गांव में अब तक बिजली नहीं पहुंची है। सौभाग्य योजना में यह मजरा विद्युतीकरण से छूट गया था। करीब पांच वर्ष पूर्व कर्मियों ने शिविर लगाकर यहां बीस घरों में कनेक्शन तो कर दिए लेकिन विद्युत लाइन नहीं डाली।
ऐसे में अभी तक यहां बिजली नहीं पहुंची है। शुक्रवार को तहसील पहुंचे कीरतपुर के ग्रामीणों ने मौजूद जेई बारा प्रशांत पांडेय को घेर लिया। लोगों ने कहा कि अफसरों ने भरोसे में लेकर बिना विद्युतीकरण के कनेक्शन दे दिए। अब पांच साल हो गए और उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

जेई ने ग्रामीणों को बताया कि सर्वे कर प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन मंजूरी नहीं मिली। समस्या का समाधान कराया जाएगा। जेई के समझाने पर ग्रामीण शिकायत दर्ज कराकर लौट गए।
कीरतपुर में विद्युतीकरण नहीं होने की शिकायत मिली है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यहां किस तरह से बिजली आपूर्ति हो सकती है। अधीक्षण अभियंता से विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा। - अनिल आहूजा, एक्सईएन रनियां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें