फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: बिजली गिरने से बालक की मौत, तीन गंभीर रूप से झुलसे, झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव

Fri, 07 Jul 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दक्षिण से पूर्व की ओर हवा चली। 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील ने बताया कि अगले पांच दिन बादल छाए रहने व बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में गुरुवार शाम को बिजली की गरज चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। इस दौरान बिजली गिरने से सट्टी के शाहजहांपुर गांव में एक बालक की मौत हो गई। वहीं दो बच्चे झुलस गए। उधर, बरौर के नेराकृपालपुर में एक युवक झुलस गया। दोनों बच्चों को निजी अस्पताल और युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

वहीं, बारिश के चलते जगह-जगह हुए जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाहजहांपुर निवासी किसान अरविंद बाबू मुगल रोड के किनारे एक ढाबे के नजदीक झोपड़ी बनाकर पत्नी माया देवी, बेटी पूजा (20), राखी (15), बेटे संजीत (12) व देव बाबू (8) के साथ रहते थे। गुरुवार को दंपती खेत पर काम करने गए थे।
इस दौरान झोपड़ी के पास लगे नीम के पेड़ के पास राखी (12) देवबाबू (8) और पड़ोस में रहने वाले आशीष शुक्ला का बेटा शिवा (10) खेल रहा था। अचानक बिजली की गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी बीच बिजली गिरने से देवबाबू की मौत हो गई, वहीं राखी और शिवा झुलस गए।

विज्ञापन

दोनों को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर सट्टी थानाध्यक्ष शिवशंकर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भोगनीपुर एसडीएम राजकुमार चौधरी ने बताया कि जानकारी पर हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। दैवीय आपदा के तहत मुआवजा दिलवाया जाएगा।

उधर, बरौर के नेेराकृपालपुर गांव में गुरुवार की देर शाम बिजली गिरने से गांव का कासिम अली झुलस गया। राजपुर सीएचसी से उसे डॉ. डीके सिंह ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, शाम सात बजे से तेज बारिश होने के कारण दिन भर उमस से परेशान रहे लोगों को राहत मिली।

बारिश से डेरापुर, रनियां, सिकंदरा, अकबरपुर, रूरा, मुंगीसापुर, पुखरायां, मूसागनर, अमरौधा सहित अन्य जगहों पर जलभराव की स्थिति हो गई। पैदल व वाहन सवार लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। इसके अलावा रसूलाबाद, अकबरपुर, झींझक, संदलपुर क्षेत्र में लाइन में फाल्ट होने के चलते बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दक्षिण से पूर्व की ओर हवा चली। 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील ने बताया कि अगले पांच दिन बादल छाए रहने व बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें