फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Crime: सेतु निगम कर्मी डेढ़ माह से लापता, भाई ने जताई हत्या की आशंका, एक महिला पर लगाया है आरोप

Fri, 07 Jul 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। गुमशुदा का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया जा चुका है। प्रतिदिन सिपाही केन के आसपास के एरिया में उसकी तलाश भी कर रहे हैं। भाई जिस महिला पर आरोप लगा रहे हैं वह महिला उसके गुमशुदा भाई के साथ रहती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में राज्य सेतु निगम में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात चिल्ला थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राजेश उर्फ हरछटिया डेढ़ माह से लापता है। उसके भाई का आरोप है कि वह 20 जून को सुबह छह बजे घर से अपने कार्यालय बांदा जाने के लिए निकला था। तब से लापता है। भाई ने गांव की ही एक महिला पर आशंका जताई है कि उसने संपत्ति के लालच में भाई का अपहरण कराकर हत्या करा दी है।

विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सागर प्रसाद ने गुरुवार को एसपी अभिनंदन को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका भाई राजेश उर्फ हरछटिया को गांव के ही एक महिला के इशारे पर दो लोगों ने शराब पिलाकर नशे की हालत में केन नदी पुल के उस पार ले गए हैं। उसके बाद से उसके भाई का कुछ पता नहीं चल रहा है।
उसने आशंका जताई है कि गांव की महिला ने साजिश रच कर संपत्ति की लालच में उसकी हत्या करा दी है और शव को गायब करा दिया है। गुमशुदा के भाई ने एसपी से सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुमशुदा का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया जा चुका है। प्रतिदिन सिपाही केन के आसपास के एरिया में उसकी तलाश भी कर रहे हैं। भाई जिस महिला पर आरोप लगा रहे हैं वह महिला उसके गुमशुदा भाई के साथ रहती थी। गुमशुदा की तलाश की जा रही है। केन नदी में जाल भी डलवाया गया है। उसकी खोज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें