फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ चला अभियान, मौरंग लदे 10 ट्रक पकड़े, आठ लाख जुर्माना

विज्ञापन
बारा टोल पर मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक की जांच करते ट्रैफिक इंस्पेक्टर। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में लंबे समय से मौरंग व गिट्टी के ओवरलोड ट्रकों की बिना रोक टोक आवाजाही का खेल चल रहा है। शनिवार सुबह यातायात सीओ ने ट्रैफिक पुलिस के साथ हाईवे पर ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ चेकिंग अभियान शुरू किया। इस बीच दस ओवर लोड ट्रक पकड़ कर आठ लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। सभी ट्रकों को कोतवाली में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन

जालौन से ओवर लोड मौरंग लेकर बड़ी संख्या में ट्रक जिले के अलावा कानपुर व लखनऊ जाते हैं। इसी तरह से झांसी से गिट्टी लेकर ट्रक जिले से निकलते हैं। बिना रोक टोक इन ट्रकों की जिले से पासिंग में बड़ा खेल हो रहा है।
इसके लिए ट्रकों को कोड जारी किया जाता है। पासिंग की सूची में शामिल ट्रक बेखौफ होकर आराम से निकल जाते हैं। इस खेल को पकड़ने के लिए सीओ यातायात अरुण कुमार सिंह ने शनिवार भोर पहर हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

सीओ ने दस ओवर लोड ट्रक पकड़े। इन पर खनन व परिवहन विभाग ने आठ लाख रुपये जुर्माना लगाया। इसका असर कानपुर व जालौन तक दिखा। चेकिंग के दौरान ही कई व्यापारी कानपुर से वाहनों को छुड़वाने पहुंचे। सीओ ने उन्हें हवालात भेजने की धमकी दी तो सभी चले गए। वहीं, चेकिंग की सूचना पर ओवरलोड गाड़ियों को अलग-अलग जगह रोक लिया गया।
मौरंग व गिट्टी के ओवरलोड ट्रक सुबह जल्दी निकलने की जानकारी मिल रही थी। इस पर शनिवार भोर पहर यातायात पुलिस के साथ मिलकर बारा टोल प्लाजा के पास अभियान चलाया गया। दस ट्रक पकड़े गए हैं। इसकी सूचना खनन व परिवहन विभाग को दी गई। दोनों विभागों ने मिलकर करीब आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। - अरुण कुमार सिंह, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें