फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : भाजपा का प्रतिभा शुक्ला और अजीत सिंह पाल पर दोबारा दांव

विज्ञापन
अजीत सिंह पाल। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर रनियां सीट से विधायक प्रतिभा शुक्ला पर इस बार भी पार्टी ने विश्वास जताया है। वहीं प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रहे अजीत सिंह पाल को भी सिकंदरा सीट पर दोबारा मौका दिया है। पार्टी की ओर से शुक्रवार को दोनों प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर रनियां सीट से विधायक रहीं प्रतिभा शुक्ला की छवि क्षेत्र में काफी अच्छी मानी जाती है, और वह क्षेत्र में मौजूद भी रहती हैं। वहीं पिता मथुरा पाल की विरासत संभालने वाले राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल को भी पार्टी की ओर से सिकंदरा सीट पर दोबारा प्रत्याशी बनाया गया है।
पार्टी के अनुसार क्षेत्र में उनकी छवि भी काफी अच्छी है और क्षेत्र में रहकर जनसमस्याओं को हल कराने के प्रति वह संजीदा भी रहे हैं। भाजपा ने अभी भोगनीपुर व रसूलाबाद सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि जल्द ही भोगनीपुर व रसूलाबाद सीट पर भी प्रत्याशियों की सूची जारी होने की उम्मीद है।

प्रतिभा शुक्ला। (संवाद)- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें