फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur dehat : टप्पेबाजी के मामले में मिठाई की दुकान से चार युवकों को औरैया की एसओजी ने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। औरैया में पिछले दिनों हुई टप्पेबाजी की घटनाओं के खुलासे में लगी वहां की एसओजी टीम ने शनिवार दोपहर डेरापुर कस्बे से चार युवकों को उठाया है। इस मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले अजीतमल में हुई टप्पेबाजी की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस और एसओजी सुराग तलाश रही है। शनिवार को संदिग्धों के डेरापुर में होने की जानकारी पुलिस को लगी।
इस पर एसओजी ने शनिवार दोपहर चार युवकों को डेरापुर स्थित एक मिठाई की दुकान में दबिश देकर पकड़ लिया। इस मामले में एसओजी अभी और आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसओजी टीम आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। एसपी औरैया चारू निगम ने बताया कि घटना के खुलासे को पुलिस लगातार सक्रिय है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। वहीं, डेरापुर थाना प्रभारी गंगा सिंह ने मामले में अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें