फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : एएसपी ने पांच सदस्यीय टीम के साथ की जांच, मुगल रोड पर बने स्पीड ब्रेकर मिले गलत

विज्ञापन
दुर्घटना स्थल पर टीम के साथ जांच करते एएसपी । संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
मूसानगर। मुगल रोड पर हुई बस और कार की टक्कर के कारणों की जांच करने एएसपी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम रविवार को मौके पर पहुंची। जांच के बाद एएसपी ने कहा कि रोड पर गलत स्पीड ब्रेकर बने हैं। इससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहेगी। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा जैन ने मुगल रोड पर बीआरडी कॉलेज के पास 29 मई को हुई बस व कार की टक्कर के कारणों की जांच के निर्देश दिए थे। इस पर रविवार को एएसपी घनश्याम चौरसिया ने पांच सदस्यीय टीम के साथ मुआयना किया।
उन्होंने कहा कि घाटमपुर की ओर से रोड में ढलान है और दोनों साइटों पर स्पीड ब्रेकर बने हैं जो गलत हैं। इससे ज्यादातर हादसों का खतरा बना रहता है। तीव्र मोड़ में किसी भी प्रकार का कोई सांकेतिक नहीं होना भी हादसों का प्रमुख कारण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। जांच समिति में उनके साथ तहसीलदार भोगनीपुर अनीता शेखर, आरआई आरटीओ सत्येंद्र कुमार, टीआई शिवकांत शुक्ल, पीडब्ल्यूडी विभाग से सत्येंद्र भाटिया मौजूद रहे।
18 किलोमीटर में 15 स्पीड ब्रेकर परेशानी का सबब
स्थानीय वाहन चालक बृजेश कुमार, महेश सिंह, फीरोज, राजबाबू, तारबाबू ने बताया कि भोगनीपुर से मूसानगर तक मुगलरोड पर 18 किलोमीटर में करीब 15 ब्रेकर बने हैं। जो वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनते हैं। बाइक सवार तो हमेशा गिरकर घायल होते रहते हैं। इसी तरह मुगलरोड में आगे भी दोनो तरफ ब्रेकर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें