फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : हाईवे किनारे सात ड्रम खाद्य तेल पकड़ा, फैक्टरियों में आने वाले टैंकरों से किया जाता था चोरी

विज्ञापन
पकड़ा गया खाद्य तेल दिखाते एसडीएम व तहसीलदार। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां। औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरियों में आने वाले खाद्य तेल के टैंकरों से कुंदनपुर गांव में हाईवे किनारे तेल चोरी की घटनाएं हो रही थीं। रविवार को मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ पहुंचे एसडीएम सदर ने मौके से सात ड्रम खाद्य तेल, उपकरण समेत एक युवक को पकड़ा है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। खाद विभाग बरामद तेल की जांच कराएगा। इसके लिए नमूने भरे गए।
विज्ञापन

रनियां में हाईवे के किनारे कुंदनपुर गांव के सामने काफी समय से टैंकरों से खाद्य तेल चोरी किया जा था। बाद में इसे हाईवे किनारे एक झोपड़ी में रखकर बेचा जाता था। मुखबिर की सूचना पर एसडीएम सदर वागीश कुमार शुक्ला, तहसीलदार रणविजय सिंह, लेखपाल रविंद्र शुक्ला व पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा।
अधिकारियों को देखकर मौके पर मौजूद लोग भाग निकले। पुलिस ने एक युवक को मौके से धर दबोच। एसडीएम ने बताया कि कई महीनों से तेल चोरी होने की सूचनाएं मिल रही थीं। छापे में मौके से सात ड्रम खाद्य तेल व चोरी करने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

कुंदनपुर निवासी एक युवक को पकड़ा गया है। उससे रनियां चौकी पुलिस पूछताछ कर रही है। खाद्य विभाग की टीम ने जांच के लिए तेल का सैंपल लिया है। एसडीएम ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है।
अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। डीएम को अवगत कराया गया है। छानबीन व हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ के आधार पर अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें