फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : प्रेमी से विवाह पर अड़ी युवती, थाने में प्रेमी युगल ने पहनाई जयमाला

विज्ञापन
बरौर थाने में जयमाला पहनाते प्रेमी युगल। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के केशी का पुरवा निवासी युवती ने परिजनों की ओर से शादी तय करने पर विवाह से इन्कार कर दिया। युवती ने प्रेमी से विवाह न करने पर जान देने की बात कही। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो दोनों पक्षों को बैठाकर वार्ता की गई। जहां सहमति बनने पर शनिवार को प्रेमी युगल ने थाने में ही एक दूसरे को जयमाला पहनाई।
विज्ञापन

केशी का पुरवा गांव निवासी राकेश कुमार की पुत्री शिल्पी की शादी घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में तय की गई थी। इसकी तैयारी होने पर युवती ने शादी से इंकार कर दिया। कहा कि यदि शादी उसकी मर्जी के बिना की गई तो वह आत्महत्या कर लेगी। इससे घबराए परिजनों ने सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के दखल पर केशी प्रधान महमूद हसन ने युवती और उसके पिता से बात की तो उसने बरौर निवासी राहुल के साथ विवाह करने की इच्छा जताई। सजातीय होने के कारण शादी पर विचार किया गया। वहीं युवक पुलिस के भय से घर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

इस पर युवक के पिता रघुवीर तथा युवती पक्ष को थाने में बुलाया गया। बातचीत में दोनों पक्ष विवाह पर सहमत हो गए। बाद में थाने पहुंचे राहुल ने शिल्पी को वरमाला पहनाई।
वहां से उसे ससुराल विदा कर दिया गया। युवक के पिता रघुवीर और युवती के पिता राकेश ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से थाने में शादी संपन्न कराई गई। वहीं थाना इंचार्ज रजनीश ने इसकी जानकारी से ही इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें