फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : ओमिक्रॉन से बचाव के लिए ट्रॉमा सेंटर में आरक्षित किए 30 बेड

विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। देश में ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना के नये स्वरूप को लेकर जनपद में भी अलर्ट जारी हो चुका है। इसके चलते जिला अस्पताल के सामने बने ट्रॉमा सेंटर में 30 बेडों को आरक्षित कर इतने ही वेंटिलेटर को भी एक्टिव कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले का स्वास्थ्य विभाग कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से लड़ने की तैयारी में जुटा है। शनिवार को ट्रॉमा सेंटर में 30 बेडों को सुरक्षित कर वेंटिलेटर को एक्टिव कर दिया गया है। इसके साथ ही रविवार को ट्रॉमा सेंटर के बाहर रैंप बनवाने का काम शुरू हो गया है।
वहीं, पीपीई किट, ग्लब्स, मास्क और कोविड की जांच करने वाली किट को भी शासन से मंगवा लिया गया है। जिला अस्पताल परिसर के पीकू वार्ड में पांच वेंटिलेटर को चलाकर भी देखा जा चुका है। यहां पर तैनात स्टॉफ को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

लक्ष्य से बहुत पीछे कोरोना जांच
सीएमओ एके सिंह के अनुसार जनपद में एनएचएम संविदाकर्मी लगातार छठवें दिन हड़ताल पर हैं। इस वजह से जिले में प्रति दिन होने वाली कोरोना की जांच 100 लोगों तक ही सिमट जा रही है। वहीं विभाग की ओर से रोज 800 से एक हजार लोगों की जांच करने का लक्ष्य रखा है। अभी तक नियमित कर्मचारियों से ही जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें