खानपुर डिलवल में राशन वितरण करता कोटेदार। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में अभी तक गेहूं और चावल साढ़े तीन लाख लाभार्थियों को मिल रहा है। जून से योजना के अंतर्गत लोगों को सिर्फ चावल ही मिलेगा। इसके लिए आदेश जारी हो चुका है।
जनपद में कुल 3.48 कार्डधारक हैं। जो हर माह सरकारी कोटे की दुकान से राशन उठा रहे हैं। आपूर्ति विभाग की ओर माह में दो बार राशन का वितरण होता है। इसमें एक बार पीएमजीकेवाई के तहत एक यूनिट पर तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल मिलता था।
इसी तरह प्रदेश सरकार की ओर से भी रिफांइड, चना, नमक, चावल और गेहूं का वितरण होता है। पीएमजीकेवाई के तहत राशन का वितरण कोविड की पहली लहर के दौरान शुरू हुआ था। इसके बाद से योजना के तहत लगातार राशन का वितरण हो रहा है।
इस बार उत्पादन में कमी और रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से गेहूं की किल्लत हो गई है। इस पर जून से पीएमजीकेवाई के तहत कार्डधारकों को गेहूं का वितरण नहीं होगा। इसकी जगह उनको प्रति यूनिट पांच किलो चावल मिलेगा।
पीएमजीकेवाई के तहत जनपद में वितरित होने वाले राशन में जून से लोगों को गेहूं नहीं मिलेगा। इसके लिए शासनादेश जारी हुआ है। अब लोगों को प्रति यूूनिट सिर्फ पांच किलो चावल दिया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से वितरित होने वाले राशन में गेहूं, चावल, चीनी, रिफांडड, नमक और चना मिलेगा।
- सुनील कुमार यादव, जिला पूर्ति अधिकारी।