फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : शिक्षा विभाग में जमे 10 कर्मचारियों का दूसरे जिलों में तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में पांच वर्ष से अधिक समय से तैनात शिक्षा विभाग के 10 कर्मचारियों को शासन की ओर से दूसरे जिलों में भेजा गया है। इसकी जानकारी पर कर्मचारी अब तबादला रुकवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक सतवीर सचान, कनिष्ठ सहायक अशोक मिश्रा, रंजीत सिंह, नरेंद्र कटियार, अशोक सिंह, विपिन कुमार व बीएसए कार्यालय में तैनात शंकर लाल, सुनील कुमार, अनुराग सचान और जसीम फरुखी का तबादला गैर जनपद कर दिया गया है।
इसमें ज्यादातर लोग डीआईओएस कार्यालय कानपुर में भेजे गए हैं। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात आठ लिपिकों को जनपद के दूसरे ब्लॉकों में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के दो कर्मचारी भेेजे गए गैर जनपद
सीएमओ कार्यालय में लंबे समय से तैनात स्वास्थ्य कार्यकर्ता अवधेश कुमार का तबादला कानपुर कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी विजय बहादुर सिंह को इटावा भेजा गया है।
दो जेलरों का भी हुआ स्थानांतरण
कानपुर देहात। शासन से माती जिला कारागार में तैनात दो जेलरों का भी तबादला किया गया है। जेलर राजेश कुमार को इसी पद पर जिला कारागार सुल्तानपुर और कुश कुमार सिंह को जिला कारागार रामपुुर स्थानांतरित किया गया है। आगरा जिला कारागार से जेलर विजय कुमार को माती जिला कारागार भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें