फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस ने की पूछताछ, दिल्ली निवासी तीन को जिले से बाहर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। दिल्ली से आए एक समुदाय के तीन लोगों व दो स्थानीय निवासियों को पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में लिया। भोगनीपुर थाने में सभी से एलआईयू व पुलिस अफसरों ने पूछताछ की।
विज्ञापन

सभी का गृह जनपद की पुलिस से चरित्र सत्यापन कराया, तो नाम व पते सही मिले। छानबीन में पता चला कि सभी धर्म का प्रचार करने जनपद आए थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने दिल्ली से आए लोगों को वापस भेज दिया।
राजस्थान के उदयपुर जिले में हुई हत्या के बाद पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसी के तहत पुलिस और खुफिया विभाग बाहर से आने वालों पर नजर रख रही है। सोमवार को पुलिस अफसरों को सूचना मिली कि पांच संदिग्ध लोग भोगनीपुर क्षेत्र के एक गांव के प्रधान घर में कई दिनों से रह रहे हैं।
विज्ञापन

अफसरों ने भोगनीपुर पुलिस को प्रधान के घर भेजा तो वहां से सभी के जाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को मावर गांव स्थित एक ढाबे के पांचों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर सभी से बारी-बारी पूछताछ की गई।
इसमें पता चला की तीन लोग दिल्ली व दो स्थानीय निवासी हैं। पुलिस ने सभी के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज चेक किए। इसके बाद दिल्ली और भोगनीपुर पुलिस ने सभी का चरित्र सत्यापन कराया।
एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि दिल्ली से आए लोग स्थानीय निवासी के साथ अपने धर्म का प्रचार कर रहे थे। छानबीन में किसी के आपराधिक गतिविधि में लिप्त होने की पुष्टि नहीं हुई। सत्यापन में सभी के नाम पर पते भी सही पाए गए। इसके बाद दिल्ली से आए तीनों लोगों को जिले से बाहर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें