Kanpur News: महाराजपुर क्षेत्र के कई गांवों में चोरी की अफवाहों के बीच डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने दौरा कर ग्रामीणों से बातचीत की और सतर्क रहने, मारपीट से बचने व सायरन व्यवस्था लागू करने की अपील की।
कानपुर में चोरी की बढ़ती घटनाओं और अफवाहों के बीच डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने महाराजपुर थाना क्षेत्र के रामनगर, कमालपुर, तिवारीपुर और हाथीपुर गांव का दौरा कर ग्रामीणों से बातचीत की। रात में लाठी-डंडा लेकर डटे पुरुषों और महिलाओं को उन्होंने समझाया कि अफवाहों में न पड़ें और संदिग्ध दिखने पर मारपीट न करें, वरना कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
डीसीपी ने जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्राम प्रधानों और संभ्रांत लोगों की मदद से गांवों में सायरन व्यवस्था* लागू करने के निर्देश दिए, ताकि पहरेदारी करने वाले लोग संकेत देकर बाकी ग्रामीणों को सतर्क कर सकें। साथ ही, उन्होंने टीम बनाकर निगरानी करने की अपील की।