गाइडलाइन के अहम बिंदु
- जिले के सभी निजी व सरकारी अस्पतालों को निर्देश हैं कि यदि किसी व्यक्ति में खांसी, बुखार व सांस लेने में कठिनाई के लक्षण पाए जाते हैं, तो उनकी जांच 24 घंटे में अनिवार्य रूप से कराई जाए।
- फ्रंट लाइन वर्कर, निगरानी समिति, सरकारी व निजी अस्पतालों की ओपीडी और सर्विलांस टीम को जहां भी बुखार, सांस के रोगी की सूचना मिलती हैं, उनके सैंपल जरूर लेने को कहा गया है।
- ग्रामीण क्षेत्रों में पहले की तरह आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों को सक्रिय कर लक्षण वाले व्यक्तियों की जांच कराने को कहा गया है।
कोरोना वायरस को देखते हुए बाहर से आने वाले लोगों की जांच पर विशेष फोकस किया गया है। इसके लिए बस अड्डे और एयरपोर्ट पर टीमों को अलर्ट किया गया है। रोजाना की जाने वाली जांच की संख्या भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।- विशाख जी, जिलाधिकारी