कानपुर में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना 2 हजार से अधिक नए कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। यहीं नहीं मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। शहर में स्वास्थ्य विभाग की टीमें रोजाना 7 हजार से अधिक कोरोना संदिग्ध लोगों का सैंपल ले रही हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही कानपुर में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 18 हजार 332 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना संक्रमित 1103 रोगियों की मौत हो चुकी है। कुल संक्रमित 62 हजार 686 मिल चुके हैं। इनमें से 43 हजार 251 रोगी अस्पतालों और होम आइसोलेशन में ठीक हो गए हैं। सोमवार को 1534 और लोगों ने कोरोना से जंग जीती।
39 रोगी अस्पतालों और 1495 रोगी होम आइसोलेशन में संक्रमण मुक्त हो गए। सोमवार को कानपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 7813 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैंपल लिया। जिसमें 6809 सैंपल रुटीन और 1004 सैंपल विशेष सर्विलांस अभियान के तहत लिए गए।