फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मेडिकल कॉलेज समेत 10 क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण, तीन ठीक हुए और 12 नए संक्रमित मिले

Tue, 29 Jun 2021 11:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हैलट अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना से कोई नई और पुरानी मौत दर्ज नहीं की गई। हालांकि मेडिकल कॉलेज समेत 10 क्षेत्रों में कोरोना का संक्रमण बना हुआ है। इन क्षेत्रों में 12 नए संक्रमित मिले हैं। अस्पतालों से कोई रोगी डिस्चार्ज नहीं किया गया। होम आइसोलेशन में तीन रोगी ठीक हो गए। एक्टिव केस अब 65 बचे हैं।
विज्ञापन


नगर में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 82753 है। इनमें 80789 रोगी ठीक हो गए हैं। कोरोना से 1899 रोगियों की मौत हुई है। बिधनू, मेडिकल कॉलेज परिसर, कृष्णा नगर, लाटूश रोड, बर्रा, बाबूपुरवा, कल्याणपुर, लक्ष्मीपुरवा, ककवन, जूही में नए संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 7585 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए हैं। 

ऋण के लिए आवेदन तीन जुलाई तक 
आशा योजना के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के अनुसूचित जाति के ऐसे परिवार जिनके मुखिया की मृत्यु कोरोना से हुई है, उनके परिजन 50 हजार से पांच लाख रुपये तक का ऋण ले सकते हैं। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. प्रज्ञा पांडेय ने बताया कि जिन परिवारों की वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है, उन्हें ही योजना का लाभ दिया जाएगा। इच्छुक लोग तीन जुलाई तक गुरुदेव चौराहा स्थित उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें