फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर चावल लदा ट्रक पलटा, चालक की मौत

Tue, 29 Jun 2021 10:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रक पलटने से चालक की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव के बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के रानीपुर ग्रंट पेट्रोल पंप के पास तड़के चार बजे एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में राजस्थान के अजमेर जिला के थाना सरवाड़ के कसाड़ा गांव निवासी हनुमान जाट पुत्र महावीर की मौत हो गई। हादसे के वक्त ट्रक चालक सीतापुर से चावल लादकर गुजरात जा रहा था।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से किनारे कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें