फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ‘जल्दी आओ, बाबा की हत्या कर शव गायब’; 98 वर्षीय बुजुर्ग को लेकर हड़कंप, सच्चाई जान पुलिस भी दंग

Sun, 07 Jun 2026 02:56 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के महाराजपुर में एक 98 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या और शव गायब करने की फर्जी सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में बुजुर्ग अपने दामाद के घर सुरक्षित मिले, जिसके बाद पुलिस अब गलत सूचना देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
परिजनों के साथ बुजुर्ग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैलो पुलिस! जल्दी आओ मेरे बाबा की हत्या कर दी गई है और उनके शव को गायब कर दिया गया है। रविवार की सुबह करीब आठ बजे जैसे ही डायल 112 पर यह सूचना मिली क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, तो मामला कुछ और ही निकलकर सामने आया।

विज्ञापन

महाराजपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के मजरा सुवंशी खेड़ा से रहस्यमय ढंग से लापता बताए गए किसान भुल्ले (98) पुत्र काली दीन आखिरकार सुरक्षित मिल गए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वे अपने दामाद के साथ फर्रुखाबाद स्थित घर पर गए थे।

http://



तीन युवकों ने हत्या कर शव गायब कर दिया

पुलिस द्वारा वीडियो कॉल से उनकी सकुशल मौजूदगी की पुष्टि हुई है। इसके बाद हत्या और शव गायब करने के आरोप पूरी तरह निराधार साबित हुए है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे एक सूचना मिली कि एक बुजुर्ग घर से लापता हैं। उनकी गांव के ही तीन युवकों ने हत्या कर शव गायब कर दिया है।

अपहरण का नाटक रचा था
इस सूचना के बाद जब जांच की गई, तो सामने आया कि बुजुर्ग को दामाद अपने साथ ले गया था। पूछताछ में एक पुराना मामला भी आया, जिसमें कैलाश के पुत्र दीपक ने अपने चचेरे भाई विकास को फंसाने के लिए अपहरण का नाटक रचा था। बीती दो फरवरी को अपहरण की सूचना पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन

खेत में रस्सी से बंधा बरामद किया
उस समय पुलिस ने उसे मोबाइल लोकेशन के आधार पर चार दिन बाद गांव के पास सरसों के खेत में रस्सी से बंधा बरामद किया था। जब की जांच में पूरा प्रकरण साफ हुआ था कि युवक ने नाटकीय ढंग से परिवार के लोगों को फंसाने के लिए स्वांग रचा था। फिलहाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वृद्ध किसान पूरी तरह सुरक्षित हैं और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें