फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'पापा ने मम्मी को पीटा और फिर करंट लगा मार डाला', छह वर्षीय मासूम ने नानी को बताई पूरी कहानी

Sun, 07 Jun 2026 02:50 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में एक शख्स पर पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। हत्या के आरोप पर पुलिस ने 10 दिन पूर्व दफनाए गए महिला के शव को कब्र खोदकर निकलवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन
kanpur murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महिला निशा कौशर की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। छह वर्षीय नातिन ने अपनी नानी को बताया कि पापा ने मम्मी को पीटा फिर करंट लगाकर मार डाला। इस पर मृतका की मां ने अधिकारियों से न्याय की मांग की। 
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने बेकनगंज में 10 दिन पहले दफनाया गया महिला का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई का भरोसा दिया है।

अनवरगंज निवासी शकीला के अनुसार उन्होंने बेटी निशा कौशर (41) का निकाह 19 वर्ष पहले रिजवी रोड निवासी टेलर इंतजार अहमद से किया था। उनके चार बच्चे इमरान, जीशान, अरबिया, अदीबा हैं। 
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही दामाद बेटी को प्रताड़ित करता था। 26 मई की रात ससुरालीजनों ने फोनकर निशा की फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत की जानकारी दी। 27 मई की सुबह बकरमंडी स्थित कब्रिस्तान में शव दफना दिया।

 

मां के अनुसार उनकी छह वर्षीय नातिन अरबिया ने उन्हें बताया कि घटना वाले दिन पापा ने मम्मी को पीटा और सिर दीवार में लड़ा दिया। इसके बाद तार से करंट लगा कर मम्मी का मार डाला। इस पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी, और सीएमओ को पत्र लिख न्याय की मांग की। 

 
विज्ञापन

शनिवार सुबह बेकनगंज पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ शव को कब्र से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेकनगंज इंस्पेक्टर मो. मतीन खान ने बताया कि महिला की मौत की असल वजह जानने के लिए कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें