फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं की निगरानी में बनेंगी सीएम ग्रिड की सड़कें

Thu, 05 Dec 2024 12:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

10 सड़कों का निर्माण 200 करोड़ से ज्यादा लागत से हो रहा है। चार-चार लेन की सड़कों के बीच के दोनों तरफ यूटिलिटी डक्ट होंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम ग्रिड योजना की सड़कें पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंताओं की निगरानी में बनेंगी। बुधवार को नगर निगम ने पीडब्ल्यूडी के तीन अवर अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंपने के लिए शासन को पत्र लिखा है। 200 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनने वाली सभी 10 सड़कें चार-चार लेन की होंगी। इनके दोनों ओर यूटिलिटी डक्ट बनेंगी। डिवाइडर में सोलर लाइटें भी लगेंगी।
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना के नोडल अधिकारी दिवाकर भास्कर ने बताया कि नगर निगम में अभियंताओं की कमी है। पीडब्ल्यूडी के सिविल के अवर अभियंताओं और विद्युत-यांत्रिक विभाग के एक अवर अभियंता की डिमांड शासन भेजी गई है। इनकी देखरेख में सड़कें बनवाई जाएंगी।

बताया कि योजना के तहत 10 सड़कें बननी हैं। इनमें से आठ के टेंडर हो चुके हैं। दो सड़कों का निर्माण भी शुरू हो गया है। सड़कों के लिए शासन से धन आवंटित हो चुका है। इन सड़कों की लंबाई 26.830 किलोमीटर है।
विज्ञापन


आधुनिक तरीके से होगा सड़कों का निर्माण
सुरक्षित सड़क और जंक्शन, समान चौड़ाई, ट्रैफिक लेन की व्यवस्था, भूमिगत सर्विस की सुविधा, टिकाऊ तकनीक का उपयोग, सार्वजनिक स्थान व स्ट्रीट फर्नीचर की सुविधा, ग्रीन कवर, ग्रीन सड़क पर यूटिलिटी डक्ट फुटपाथ, सौर आधारित स्ट्रीट लाइटों की सुविधा होगी।
विज्ञापन


सीएम ग्रिड योजना फेज-1 के तहत इन सड़कों का हो चुका है टेंडर

1- जोन-2 में राजाराम चौराहे से नमक फैक्टरी चौराहा होते हुए हमीरपुर रोड तक।
लागत: 39.84 करोड़ रुपये, लंबाई: 4.30 किलोमीटर

2- जोन-3 बर्रा बाईपास कर्रही रोड से रामबाग तिराहा होते हुए हमीरपुर मुख्य मार्ग मेट्रो लाइन।
लागत: 61.51 करोड़ रुपये, लंबाई : 6.05 किलोमीटर

3- जोन-3 में बाबाकुटी चौराहे से सोटेबाबा मंदिर होते हुए अलंकार गेस्ट हाउस तक।
लागत: 20.45 करोड़ रुपये , लंबाई : 2.34 किलोमीटर

4- जोन-6 में बगिया क्राॅसिंग कल्याणपुर से केसा ऑफिस तक।
लागत: 10.84 करोड़ रुपये, लंबाई : 1.15 किलोमीटर

5- जोन-1 में घंटाघर से ग्रीनपार्क चौराहा तक सड़क का निर्माण।
लागत : 27 करोड़ रुपये, लंबाई : 2.85 किलोमीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें