फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: किशोरी ने बेटी को दिया जन्म, दोनों को ले गई एमपी पुलिस, पढ़ें मामला

Thu, 05 Dec 2024 12:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

हमीरपुर में जिला महिला अस्पताल में भर्ती किशोरी ने बेटी को जन्म दिया। एमपी पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। मध्य प्रदेश के पन्ना के ब्रजपुर थाने में किशोरी को बहलाकर ले जाने का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्ची को जन्म देने के बाद जिला महिला अस्पताल में भर्ती किशोरी व उसकी बच्ची को मध्य प्रदेश पुलिस ले गई। किशोरी के पिता ने बेटी को बहलाकर ले जाने का मुकदमा पन्ना के ब्रजपुर थाने में एक दिसंबर को दर्ज कराया था। मामले में पुलिस किशोरी को अस्पताल ले जाने वाले युवक व उसके परिजनों को भी पन्ना ले गई है। किशोरी को मौदहा सीएचसी से पेट दर्द बताकर रेफर किया गया था। एक दिसंबर को एंबुलेंस में ही उसका प्रसव हो गया था। उसे गंभीर अवस्था में महिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन


जिला महिला चिकित्सालय के वार्ड में बुधवार सुबह एमपी पुलिस पहुंची थी। पन्ना जनपद के ब्रजपुर थाने के एसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा के पिता ने अज्ञात युवक के खिलाफ एक दिसंबर को बेटी को बहलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें