फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कार सवारों ने चालक को अगवा कर लूटा, साढ़ में पलटा मिला लोडर, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 05 Jul 2023 07:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में बदमाशों ने चालक को कार से अगवा कर लूटपाट की। लूटा गया लोडर साढ़ में पलटा मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
चालक विमलेश व साढ़ में पलटा मिला लोडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के फजलगंज में मंगलवार देर रात बदमाशों ने चालक को कार से अगवा कर उसका आलू लदा लोडर लूट लिया। चालक से भी चलती कार में मारपीट कर 18 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद उसे बर्रा में फेंककर फरार हो गए। बुधवार सुबह लोडर साढ़ में पलटा मिला। लोडर मालिक ने फजलगंज और साढ़ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


मूलरूप से कन्नौज के नानामऊ निवासी विमलेश पाल मंगलवार को कन्नौज से आलू लादकर गल्लामंडी आ रहा था। फजलगंज में बीओबी चौराहे पर कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद विमलेश को जबरन कार में बैठा लिया। चलती कार में जेब में पड़े 18 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया और बर्रा थाना क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए। चालक ने राहगीरों की मदद से घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच शुरू कर रही थी कि इस बीच बुधवार सुबह लूटी गई पिकअप साढ़ थानाक्षेत्र के मथुरापुर मोड़ के पास पलटी मिली।

विज्ञापन

आशंका है लूट के बाद भागते वक्त अनियंत्रित पिकअप पलट गई। इधर बीच सड़क पर आलू लदी पिकअप पलटने से रोड जाम हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से पिकअप व आलू हटा यातायात बहाल कराया।

घटना स्थल फजलगंज का है। साढ़ थानाक्षेत्र से लूटा गया लोडर बरामद हुआ है। फजलगंज में एफआईआर दर्ज की जाएगी।- दिनेश कुमार, एसीपी घाटमपुर

तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।- आशीष द्विवेदी, इंस्पेक्टर फजलगंज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें