मौके पर पहुंचे कोतवाल को घायल ने गांव के तीन युवकों पर ही हमला करने का आरोप लगाया है। घायल ने बताया कि हमलावर बेटी को परेशान करते थे। विरोध करने पर मंगलवार शाम को बेटे के साथ मारपीट भी की थी। हालत गंभीर होने पर ब्रजेंद्र को डॉक्टरों ने सैफई रेफर किया है। कोतवाल मुकेश सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच के साथ ही हमलावरों की तलाश की जा रही है।
पुलिस करती कार्रवाई तो न होती वारदात
खून से लथपथ हालात में अस्पताल में ब्रजेंद्र ने बताया कि उसकी बेटियां स्कूल आती जाती है। गांव का एक युवक उन्हें परेशान करता था। इसकी पहले भी वह कई बार पुलिस से शिकायत कर चुका था। बताया कि मंगलवार शाम को बेटे ने जब इसका विरोध किया तो गांव के युवक ने उसके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत लेकर वह मलगवां चौकी गया। वहां से यह कहकर भगा दिया गया कि वह रोज फर्जी शिकायत लेकर आ जाता है। इसके बाद रात में ही वह कोतवाली भी गया। यहां पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई और सुबह इसी बात से खुन्नस खाकर आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके ऊपर हमला कर दिया।
पुलिस ने दी सफाई
कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया की दो दिन एक आरोपी युवक को ब्रजेंद्र ने संदिग्ध हालत में घर के पास घूमते हुए पकड़वाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई भी की थी। इसी बात की खुन्नस चल रही थी। रात में ब्रजेंद्र कोतवाली नहीं आए, यदि उनसे मिलते तो कार्रवाई की जाती। अब तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।