एक शोरूम में ही चार सौ बाइकों की होगी डिलीवरी
सेमी कंडक्टरों की समस्या का धीरे-धीरे समाधान होने से वाहन बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। नवरात्र पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की बंपर बिक्री हुई थी। धनतेरस पर भी बंपर कमाई होगी। इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि केवल एक शोरूम में चार सौ दो पहिया वाहनों की डिलीवरी दी जानी है, जबकि 28 विदेशी कार और सौ से ज्यादा देसी कारों की डिलीवरी दी जाएगी।
चार सौ रुपये से लेकर 3500 रुपये पैक वाला मेवा
बाजार में चार सौ रुपये से 3500 रुपये तक के मेवा पैक हैं। इन पैक में वुडेन टच, मेटल, दफ्ती की बनी थाल आकर्षण बिखेर रही हैं। अलग-अलग पैक में 325 ग्राम से लेकर सवा दो किलो तक मेवा रखी गई है। कारोबारी नितिन गुप्ता ने बताया कि प्लास्टिक की भी पैकिंग आई है। काजू, बादाम, पिस्ता की सबसे ज्यादा मांग है।
धनतेरस के लिए ग्राहकों ने कार, बाइक और व्यावसायिक वाहनों की बुकिंग कराई है। नवरात्र से भी अच्छा बाजार दिख रहा है। शहर में विदेशी कार की मांग बढ़ती जा रही है। - सुमन कपूर, सीईओ सोसाइटी मोटर्स
इलेक्ट्रानिक्स बाजार में कांबो पैक आया है। इसमें एक लाख 10 हजार से एक लाख 51 हजार रुपये में 21 सामान का पैक दिया जा रहा है। इसमें टीवी, फ्रिज, एसी से लेकर घर से जुड़ा कई तरह का सामान है। 15 हजार रेंज वाली एलईडी की मांग बाजार में है। - मनीष कोहली, इलेक्ट्रानिक्स कारोबारी
मेवा की अच्छी मांग है। चार दिन के भीतर ही बंपर कारोबार मिला है। हर प्रकार का पैक उपलब्ध है। काजू की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। धनतेरस पर और भी बिक्री होने की संभावना है। - अलंकार ओमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन