गुरुवार को जिला आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने जूूही में कोटेदार गुलाब सिंह के सरकारी गोदाम पर छापा मारा। जहां स्टाकों के सत्यापन के दौरान 100.09 क्विंटल गेहूं, 57.06 क्विंटल चावल, 117 किलो चना, 90 किलो नमक, 187 लीटर रिफाइंड की कालाबाजारी पाई गई। जिसके बाद उन्होंने कोटेदार गुलाब सिंह के खिलाफ बजरिया थाने में तहरीर दी।
उत्तर प्रदेश में जहां सरकार गरीबों को मुफ्त राशन की सुविधा देने के लिएपूरा प्रयास कर रही है। तो वही कुछ भ्रष्ट लोग सरकार की महत्वपूर्ण योजना को पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मामला कानपुर जिले का है, यहां बर्रा में सरकारी राशन की कालाबाजारी पकड़ी गई।
विज्ञापन
आपूर्ति निरीक्षक अशफाक आलम फारूकी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को जिला आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने जूूही में कोटेदार गुलाब सिंह के सरकारी गोदाम पर छापा मारा। जहां स्टाकों के सत्यापन के दौरान 100.09 क्विंटल गेहूं, 57.06 क्विंटल चावल, 117 किलो चना, 90 किलो नमक, 187 लीटर रिफाइंड की कालाबाजारी पाई गई। जिसके बाद उन्होंने कोटेदार गुलाब सिंह के खिलाफ बजरिया थाने में तहरीर दी।
इंस्पेक्टर दीना नाथ मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।