प्रकाश पाल पूर्व में भाजपा पश्चिम क्षेत्र के दो बार क्षेत्रीय संगठन मंत्री भी रह चुके हैं। भूपेंद्र चौधरी जो वर्तमान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं, वे उस समय पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष हुआ करते थे। ऐसे में भी क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में प्रकाश पाल प्रदेश अध्यक्ष की पहली पसंद बताए जा रहे हैं। दूसरी वजह यह भी कि भाजपा ने क्षेत्रीय इकाई में अब क्षेत्रीय संगठन मंत्री का पद लगभग खतम कर दिया है, ऐसे में क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में एक अनुभवी और सुलझे हुए नेता को जिम्मेदारी दी जानी थी, जो प्रदेश के सबसे बड़े क्षेत्र को संभाल सके।
प्रकाश पाल के पास क्षेत्रीय संगठन मंत्री का अनुभव पहले से हैं इसलिए भी वह इस पद के लिए उनका चयन सही कहा जा रहा है। प्रकाश पाल ने फतेहपुर,कानपुर देहात में भी भाजपा संगठन को महत्वपूर्ण गति देने का कार्य किया था। इसी तरह 2011 में भाजपा के सामाजिक न्याय मोर्चा में प्रकाश पाल को पूरे प्रदेश के जिला इकाइयों को गठित करने की जिम्मेदारी दी गई थी। जो अब पिछड़ावर्ग मोर्चा के रूप में गठित है । पिछड़ा वर्ग मोर्चा को राष्ट्रीय स्वरूप देने का कार्य भी अमित शाह ने प्रकाश पाल को दिया था।