फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पंसारी की दुकान में मिलीं आयुर्वेदिक दवाएं, पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

Sat, 15 Jun 2024 10:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में पंसारी की दुकान में आयुर्वेदिक दवाएं मिलने की शिकायत पर कार्रवाई की गई। दवाएं असली या नकली यह जानने को जांच के लिए सैंपल भेजे गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में ग्वालटोली क्षेत्र के सिविल लाइंस में पंसारी की दुकान में आयुर्वेदिक दवाएं बिकती मिलीं। दवाएं असली हैं कि नकली, यह पता करने के लिए सैंपल लेकर राजकीय विश्लेषक लैब भेज दिए गए हैं। पुलिस ने बिना लाइसेंस आयुर्वेदिक दवाएं बेचने के मामले में दुकानदार और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। दुकान पर जोड़ों के दर्द और दूसरी बीमारियों की आयुर्वेदिक दवाएं बेची जा रहीं थीं।

विज्ञापन


ग्वालटोली थाने में शिकायत मिली थी कि सिविल लाइंस में पंसारी की दुकान में नकली आयुर्वेदिक दवाएं बिक रही हैं। इस पर पुलिस क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी की टीम के साथ मौके पर पहुंची। दुकान में एसआरएस, आयुर्वेदिक तेल और अन्य दवाएं मिलीं। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक, यूनानी अधिकारी डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फरीदाबाद की आयुर्वेदिक दवाएं बनाने वाली कंपनी ने शिकायत की थी कि उसके नाम से नकली दवाएं बेची जा रही हैं। पुलिस और विभागीय टीम ने छापा मारा तो गठिया और दूसरे रोगों की आयुर्वेदिक दवाएं मिली हैं। सैंपल की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें