फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर, औरैया, इटावा से लखनऊ आने-जाने का मिला सीधा रास्ता 

Tue, 20 Dec 2016 10:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर, औरैया, इटावा से लखनऊ आने-जाने का मिला सीधा रास्ता  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर शिवराजपुर के खेरेश्वर मंदिर के पास गंगा पुल का लोकार्पण मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ से किया। इस पुल के शुरू होने से कानपुर देहात, औरैया, इटावा जिलों के लोगों को लखनऊ आने जाने का सीधा रास्ता मिल गया है। करीब पचास किमी का सफर कम होगा। सरकार इस पर चलने वालों से कोई टोल टैक्स भी नहीं लेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक व मंत्री अरुणा कोरी और बांगरमऊ विधानसभा से विधायक बदलू खां ने लोकल स्तर पर पुल का लोकार्पण किया। कहा कि गंगा पर पुल के निर्माण से प्राचीन खेरेश्वर मंदिर व घाट पर्यटन के रूप में विकसित होगा। पुल बनने से राहगीरों के अलावा आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप में लाभ मिलेगा। 267.41 लाख रुपये की लागत से तैयार पुल को लोक निर्माण विभाग ने बनाया है। 
900 मीटर है पुल की लंबाई
267 लाख रुपये की लागत आई
50 किमी लखनऊ की दूरी कम 
01 साल के रिकार्ड टाइम में तैयार
यहां से जाना होगा 
शिवराजपुर की बैरी क्रॉसिंग से खेरेश्वर मंदिर की और बना गंगा पर पुल उस तरफ उन्नाव के बांगरमऊ सरैया गांव में उतरेगा। 
सरैया से मोहान और फिर लखनऊ-आगरा हाईवे या उन्नाव के राजधानी मार्ग से लखनऊ जाना आसान होगा
इनको मिलेगा फायदा 
शिवली, रूरा, झींझक, रसूलाबाद, कहिंजरी, विधूना, दिबियापुर, मैथा (सभी कानपुर देहात) के अलावा औरैया, इटावा आदि जिलों के लोग अभी कानपुर होते हुए लखनऊ जाते हैं। इस पुल बनने से उनका 50 किमी का चक्कर बचेेगा। 
विज्ञापन

 इन्हें मिलेगा व्यापारिक फायदा
शिवराजपुर और बांगरमऊ के लाखों किसानों के लिए सब्जी, अनाज, तरबूज-खरबूजा बिक्री करने के लिए नए रास्ते खोलेगा। पुल के निर्माण से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें