फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एटीएस ने असलहा तस्कर को किया गिरफ्तार, साथी फरार, उज्जैन से असलहा लेकर जा रहे थे अमेठी

Wed, 20 Oct 2021 12:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

टीएस के मुताबिक इनपुट मिला था कि भारी मात्रा में असलहों की तस्करी की जा रही है। इनपुट को कानपुर यूनिट से साझा किया था। जिसके बाद एटीएस इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी की टीम सुबह तकरीबन 8 बजे झकरकटी बस अड्डे पर पहुंची। इटावा से आने वाले एक शख्स को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
अभिषेक पाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एटीएस की कानपुर यूनिट ने बुधवार सुबह झकरकटी बस अड्डे से एक अंतरराज्यीय असलहा तस्कर अभिषेक पाल को गिरफ्तार किया। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। तस्कर के पास से 6 कंट्रीमेड (.32 बोर) की पिस्टल, 12 मैगजीन और 20 कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


एटीएस ने बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर आरोपी को जेल भेज दिया। फरार साथी की तलाश जारी है। एटीएस के मुताबिक इनपुट मिला था कि भारी मात्रा में असलहों की तस्करी की जा रही है। इनपुट को कानपुर यूनिट से साझा किया था।

जिसके बाद एटीएस इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी की टीम सुबह तकरीबन 8 बजे झकरकटी बस अड्डे पर पहुंची। इटावा से आने वाले एक शख्स को हिरासत में लिया। उसके पास से पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद किए। पूछताछ में पता चला कि अभिषेक पाल अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के रतापुर गांव का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें