फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : संदिग्ध हालात में सीने में गोली लगने से छात्र की मौत, मौके से तमंचा मिला

विज्ञापन
मानस का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। संदिग्ध हालात में तमंचे से सीने में गोली लगने से 12 वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। घटना के समय वह घर में अकेला था। पुलिस व फील्ड यूनिट ने पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

पुलिस को मौके से एक तमंचा मिला है। यह घटना मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बा स्थित श्रीनगर वार्ड में गुरुवार को दोपहर हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
श्रीनगर वार्ड निवासी अजय दीक्षित पंचायत मित्र हैं। गुरुवार को वह रसूलाबाद के भवनपुर गांव गए थे। शिक्षामित्र पत्नी प्रियंका स्कूल गईं थीं। बड़ा पुत्र सार्थक कानपुर में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता है।
विज्ञापन

छोटा पुत्र 12 वीं कक्षा का छात्र मानस दीक्षित दोपहर में घर में अकेला था। पिता ने किसी काम से मानस के मोबाइल फोन पर कॉल किया, लेकिन फोन नहीं उठा। इस पर वह घर पहुंचे और आगे का दरवाजा बंद देख कई बार आवाज लगाई।
अंदर से कोई जवाब न मिलने पर घर के पीछे से बाउंड्री फांदकर अंदर गए और दरवाजे से सटी खिड़की से हाथ डालकर कुंडी खोली। कमरे में बिस्तर पर मानस लहूलुहान मिला। पिता अजय दीक्षित ने अज्ञात कारणों से पुत्र के गोली मारकर आत्महत्या करने की तहरीर दी है।
वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद उन्होंने सीओ डेरापुर से घटना की जानकारी ली।
मानस के मोबाइल पर एक नंबर से आई कई कॉल
मोहल्ले में चर्चा है कि मानस के मोबाइल फोन पर एक नंबर से कई कॉलें आई। यह नंबर किसी लड़की का बताया जा रहा है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। उधर, सीओ डेरापुर विजयेंद्र द्विवेदी का कहना है कि घटना वजह पता लगाने के लिए मृतक मानस के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। तमंचा कहां से आया इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें