कानपुर में काकादेव इलाके में पिता की डांट से नाराज बेटे ने जहर खाकर जान दे दी। नवीननगर निवासी अवधेश सोनकर का बेटा पौरुष (25) दोस्तों के साथ कर्रही में कोचिंग करने के लिए कह रहा था लेकिन काकादेव में अच्छी कोचिंग होने की बात कहकर पिता ने मना कर दिया था। सोमवार को पौरुष फिर से दोस्तों के साथ कर्रही स्थित कोचिंग में पढ़ने की जिद करने लगा।
विज्ञापन
इस पर पिता ने उसे डांट दिया। परिजनों के मुताबिक, गुस्से में आकर पौरुष ने पानी में जहर मिलाकर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।