फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Air Show: शहर में पहली बार होगा एयर शो, गरजेंगे लड़ाकू विमान सुखोई, एयरोबैटिक्स की टीमें दिखाएंगी करतब

Fri, 17 Nov 2023 12:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: यह आयोजन 24 नवंबर को भारतीय वायुसेना की एक बीआरडी बेस रिपेयर डिपो की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में एयरफोर्स स्टेशन कानपुर में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
सुखोई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर में पहली बार वायुसेना एयर शो और स्ट्रेटजिक डिस्प्ले का आयोजन करने जा रही है। सुखोई-30 लड़ाकू विमान आसमान में उड़ान भरेंगे और करतब दिखाएंगे। आकाश गंगा और सारंग एयरोबैटिक्स की टीमें तिरंगे के साथ स्काई डाइविंग समेत अन्य करतबों का प्रदर्शन करेंगी। एएन-32 विमान विक्ट्री परफार्मेंस दिखाएंगे।

विज्ञापन

यह आयोजन 24 नवंबर को भारतीय वायुसेना की एक बीआरडी बेस रिपेयर डिपो की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में एयरफोर्स स्टेशन कानपुर में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। करीब चार घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विंटेज एयरक्राफ्ट फ्लाइंग डिस्प्ले होगा। इसमें पुराने विमानों को देखा जा सकेगा। एयर वॉरियर ड्रिल परफार्मेंस में वायुसैनिक अलग-अलग हुनर दिखाएंगे।
सुखोई-30 एमकेआई की खासियत
सुखोई लड़ाकू विमान हवा में कलाबाजियां खाते हुए दुश्मन को धोखा देता हुए हमला कर सकता है। इस विमान में दो इंजन और दो चालकों के बैठने की जगह होती है। इनमें से कुछ विमानों को सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस को लांच करने के लिए भी अपग्रेड किया गया है। ईंधन के साथ तीन हजार किलोमीटर की रेंज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें