फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ता प्रदूषण: लखनऊ से बेहतर है कानपुर की हवा में सांस लेना, जानिए क्या है अंतर...

Mon, 25 Oct 2021 04:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर का हवा लखनऊ की अपेक्षा अच्छी है। सीपीसीबी ने कानपुर पर चार जगह  मॉनीटर लगाकर ये  निष्कर्ष निकाला।
विज्ञापन
कानपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर महानगर में वायु प्रदूषण राजधानी लखनऊ की अपेक्षा कम है। सुबह की अपेक्षा शाम के समय एक्यूआई करीब पांच प्रतिशत बढ़ गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से शहर में चार स्थानों पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदूषण मापक मानीटर में शहर के बीच में नेहरू नगर में सबसे अधिक प्रदूषण की मात्रा 161 एक्यूआई रही। शहर के बीचोंबीच नेहरू नगर में सबसे ज्यादा 161 एक्यूआई सुबह की अपेक्षा दिन में पांच प्रतिशत बढ़ गया। राजधानी लखनऊ में शाम चार बजे तक एक्यूआई 352 रिकार्ड  किया गया।

सीपीसीबी के अनुसार, वायु प्रदूषण की सामान्य स्थिति एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए 0 से 50 एक्यूआई तक मानी गई है। शहर में दूसरे स्थानों पर लगाए गए मॉनीटर के अनुसार प्रदूषण की स्थिति किदवई नगर में 56, कल्याणपुर क्षेत्र में 83 और आईआईटी कल्याणपुर के आसपास के क्षेत्रों में एक्यूआई 46 रहा। बोर्ड के स्थानीय अधिकारियों के अनुसार जिन क्षेत्रों में एक्यूआई कम है, वहां सड़कों की स्थिति पहले से अच्छी है। इसकी वजह से धूल कम उड़ रही है। 
विज्ञापन


हवा बदली तो तापमान बढ़ा
कई दिनों से चल रही उत्तर पूर्वी हवा बदलकर अब शहर में दक्षिण पूर्वी चलने लगी हैं। इसकी वजह से रविवार को अधिकतम और न्यूनतम पारे में एक-एक डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की नमी में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। अधिकतम आर्र्दता 94 प्रतिशत रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें