फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीएसजेएमयू और होटल प्राइड प्लाजा के बीच करार, विवि के छात्रों को मिलेगा बड़े होटलों में कार्य का अनुभव

Wed, 16 Jul 2025 03:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएसजेएमयू और दिल्ली के होटल प्राइड प्लाजा के बीच हुए करार से होटल मैनेजमेंट के छात्रों को अब बड़े होटलों में ट्रेनिंग और इंटर्नशिप मिलेगी, जिससे उनके व्यावहारिक अनुभव और प्लेसमेंट की संभावनाएं बढ़ेंगी।
 
विज्ञापन
विश्वविद्यालय और होटल प्राईड प्लाजा के बीच हुआ एमओयू- - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट के छात्रों को अब बड़े होटलों में कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। इसमें प्लेसमेंट की संभावनाओं में भी इजाफा होगा। इसको लेकर विवि प्रशासन ने दिल्ली एयरपोर्ट पर स्थित होटल प्राइड प्लाजा के साथ एक एमओयू किया है।

विज्ञापन

विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि इस समझौते से होटल मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग और इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। वहीं, इंडस्ट्रियल विजिट, इंडस्ट्रियल और वोकेशनल ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा। इस मौके पर होटल के लर्निंग एंड डेवलपमेंट मैनेजर दीपांशु जीनवाल, विवि के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, रजिस्ट्रार राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें