फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत…हेलमेट नहीं लगाए थे दोनों

Wed, 16 Jul 2025 03:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: मूसानगर थाना क्षेत्र के मुगल रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
kanpur dehat road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में मूसानगर थाना क्षेत्र के मुगल रोड स्थित मुक्ता देवी गेट के पास बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पाकर मृतकों के रोते -बिलखते परिजन भी अस्पताल आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट लगाए था।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मूसानगर थाना के सुल्तनापुर गांव निवासी श्याम यादव (40) अपने साथी कल्लू (35) के साथ बाइक से जा रहे थे। रास्ते में मुगल रोड के मुक्ता देवी गेट के पास पहुंचने पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाने पर दोनों युवकों दम तोड़ दिया। अनहोनी से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें