विशेष मशीन से खोदाई करते हुए पाइप डाले जाते हैं
इस रोड में ट्रंचलेस तकनीक से मुख्य पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इस तकनीक में पूरी सड़क खोदने के बजाय करीब 25-25 मीटर दूर गड्ढे खोदे जाते हैं और एक गड्ढे से दूसरे गड्ढे तक सड़क के नीचे विशेष मशीन से खोदाई करते हुए पाइप डाले जाते हैं। यह पाइपलाइन कंपनीबाग चौराहे से 4.25 किलोमीटर दूर फूलबाग स्थित इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) तक बिछी घटिया पाइप लाइन के समानांतर बिछाई जा रही है, ताकि इससे गंगा बैराज जल शोधन संयंत्र से पानी फूलबाग आईपीएस तक पहुंचाया जा सके।
कंपनीबाग चौराहे से चुन्नीगंज तक लगभग 2200 मीटर पाइपलाइन ट्रंचलेस तकनीक से बिछ गई है। अगले साल जून तक फूलबाग आईपीएस से चुन्नीगंज तक भी मुख्य पाइपलाइन बिछाकर जोड़ दी जाएगी। -योगेंद्र कुमार, अवर अभियंता, जल निगम