फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: इलेक्ट्राॅनिक स्कूटी शोरूम में आग से 48 वाहन जले, कारोबारी झुलसा, 80 लाख के नुकसान का अनुमान

Sun, 02 Jul 2023 11:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में इलेक्ट्राॅनिक स्कूटी शोरूम में आग लग गई। आग से 48 स्कूटी व बाइक जल गईं। इस अग्निकांड से लाखों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
इलेक्ट्राॅनिक स्कूटी शोरूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के फजलगंज में इलेक्ट्राॅनिक स्कूटी शोरूम में शनिवार देर रात आग लग गई। शोरूम में खड़ीं 48 स्कूटी व बाइक जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंचे कारोबारी ने आग बुझाने की कोशिश की तो वह भी चपेट में आकर झुलस गए। मौके पर पहुंचीं फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


गोविंदनगर के रहने वाले अनमोल गुलाटी का फजलगंज स्थित फायर स्टेशन के पास फ्यूचर इलेक्ट्रिक राइड नाम से शोरूम है। यहां हैदराबाद की प्योर कंपनी द्वारा निर्मित इलेक्ट्राॅनिक स्कूटी और बाइक की बिक्री होती है। शनिवार रात डेढ़ बजे के करीब शोरूम में तेज धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसकी सूचना बगल की फैक्टरी के गार्ड ने शोरूम मालिक अनमोल को फोन पर दी। वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। शोरूम को जलता देख उन्होंने खुद पहले आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे वह भी झुलस गए। फजलगंज फायर स्टेशन पर जाकर आग लगने की जानकारी दी।

विज्ञापन

सीएफओ दीपक शर्मा व एफएसओ परमानंद पांडेय कुछ ही मिनटों में दमकल की तीन गाड़ियों संग पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों नेे शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं है। शोरूम मैनेजर के अनुसार घटना के समय शोरूम में करीब 43 नए दोपहिया वाहन व 5 वाहन सर्विस के लिए आए थे। आग से करीब 80 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। कर्मचारियों ने बताया कि अभी हाल ही में गाड़ियों की नई लॉट आई थी।

शोरूम में आग लगने की जानकारी काफी देर से मिली। इसके चलते अंदर रखा काफी सामान जल गया। शार्ट सर्किट से हादसे का अनुमान है। आग से पूरा शोरूम जलकर राख हो गया।- दीपक शर्मा, सीएफओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें